बिहार

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटनसिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी, डॉ. गौरव कुमार ने संभावित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आमजनों से संवाद कर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अधिकारियों एवं पुलिस बल को हर परिस्थिति में सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन