बिहटा(आनंद मोहन): राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 9वीं वाहिनी द्वारा झारखंड राज्य में SDRF के गठन हेतु चयनित पदाधिकारियों/कार्मिकों का “बुनियादी आपदा प्रबंधन और रिस्पांस” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय सिन्हा, कमांडेंट 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा आरआरसी रांची में किया गया। जिसकी विधिवत घोषणा अनीस गुप्ता, कमांडेंट झारखंड आर्म्ड पुलिस द्वारा किया गया. इस मौके पर विनय कुमार, सहायक कमाण्डेंट, 9वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० अपने प्रशिक्षण टीम के साथ मौजूद थे.
6 हफ्ते तक चलने वाले इस प्रशिक्षण को 9वीं बटालियन एन०डी०आर०एफ० के कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की टीम के द्वारा दी जा रही हैं। इस प्रशिक्षण में झारखंड आर्म्ड पुलिस के विभिन्न यूनिटों से आए हुए 60 प्रतिभागी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागीयों को आपदा रिस्पांस से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं जैसे आपदा के प्रकार एवं प्रभाव, अर्ली वार्निंग सिस्टम एवं इसका महत्व, बाढ बचाव तकनीक, बोट हैंडलिंग, अस्पताल पूर्व चिकित्सा तकनीक, रोप रेस्क्यू, सीबीआरएन इमरजेंसी आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जायेगी.
एनडीआरएफ तथा झारखंड राज्य के समन्वय से इस प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य में नव गठित राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड के प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अपने उद्घाटन भाषण में विजय सिन्हा, कमांडेंट ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आपदा से जान माल के नुकसान को रोकने तथा त्वरित करवाई हेतु राज्य स्तर पर एक संगठन का होना समय की मांग है । राज्य आपदा प्रबंधन और रिस्पॉन्स का गठन राज्य में आपदा से होने वाले जान और माल की हानि को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। आपदा जोखिम न्युनीकरण के लिए समुदायिक क्षमता निर्माण बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में झारखंड राज्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
