बिहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

फुलवारीशरीफ, अजीत। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में गुरुवार को बाल विकास परियोजना की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कविता लेखन, पेंटिंग और खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कविता लेखन प्रतियोगिता में वर्ग पांचवीं की छात्रा शीतल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्ग चतुर्थ की सोनम कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं दौड़ प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम की छात्रा मान्या ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर खुशबू और अंजली कुमारी ने विजेता समेत सभी छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया. उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी की मुस्कान नजर आई. कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार

जानीपुर में ट्रक चालक से लूट का चार घंटे में खुलासा, 45 हजार रुपये बरामद!

error: