बिहार

स्कूली बच्चों ने बनाओ रंगोली सजाओ दीप मनाओ दीपावली कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा

फुलवारी शरीफ़, न्यूज क्राइम 24। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ, पटना में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया. सभी बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल होकर एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई.शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए.इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.रंगोली कार्यक्रम बच्चों ने कला का उत्कृष्ट नमूना पेश करते हुए दीपों से रंगोली से सजाया.

इस तरह के कार्यक्रम से बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं ,शिक्षिका नीतू शाही कहती है हमारे विद्यालय में काफी छोटे बच्चे आते है इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को समय-समय पर प्रतियोगिता कराने से एक अलग तरह की खुशी होती है. ऐसे कार्यक्रमों से उत्साहित होकर बच्चे अपने आप में तरोताजा महसूस करते है और रोज विद्यालय आना चाहते है .

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: