उत्तरप्रदेश

सरकार के बड़े अधिकारी के निर्देश के बाद भी गन्दे नाले के पानी से स्कूली बच्चे जाने को मजबूर

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां बलिया के मनियर ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा कोटवा में अभी भी स्कूली बच्चे गंदे नाले के पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जिसको सरकार के बड़े अधिकारी संज्ञान में लेकर अपने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर करवाई करने का निर्देश दिया था।

लेकिन आज 20 दिन हो गए अभी तक स्कूली बच्चों को नाले के गंदे पानी से निजात नहीं मिल पाया। वही स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि आए दिन बच्चे इस गंदे नाले के पानी में गिर रहे हैं और उन्हें बीमारियों का भी खतरा हो सकता है शासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस नाले के पानी से बच्चों को निजात दिलाए।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

error: