पंजाब

टोहाना में दुकान आगजनी मामले में आरोपी गिरफ्तार!

फतेहाबाद, धर्मवीर शर्मा :   हरियाणा टोहाना के रामनगर इलाके में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान को निशाना बनाते हुए पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी थी। आग लगने से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सामान जलकर नुकसान हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर दुकान में आग लगाने के पीछे क्या वजह थी और इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

Related posts

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक, सरकार से कानून लागू न करने की मांग

फर्जी बैंक खाते खोलने के आरोपी डीएसएम को किया गिरफ्तार!

दीपेंद्र हुड्डा और राव नरेंद्र की जोड़ी का BJP पर जोरदार हमला, हरियाणा में ‘वोट चोरी’ से सरकार बनाने का लगाया आरोप

error: