बिहार

स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

पटनासिटी(रॉबीन राज): बाललीला गुरुद्वारा स्थित किंडर गार्डन स्कूल में देश का 77वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण स्कूल की प्राचार्य गोपाल सरन साह ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को आजादी का महत्व बताते हुए कहा कि हमें हजारों शहीदों के बलिदानों से आजादी मिली है। हमें इसे सहेज कर रखना है। इस मौके पर शारदा कुमारी, प्रीति, कोमल, शेरेशय, संतोषी, सोनम, अनुराधा, निधि, तूलिका, सविना, निवस राज समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: