बिहार

पटना में स्कूल बस हादसा

पटना(साभार): पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर शु्क्रवार सुबह तेज धमाके के साथ जबरदस्त हादसे में दो की मौत हो गई। स्कूल की मिनी बस और पिकअप वैन की सीधी टक्कर से फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो पिकअप वैन के ड्राइवर की मौके पर मौत हो चुकी थी। मिनी बस साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल की है। घटनास्थल पर शास्त्रीनगर थाना की पुलिस पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

Advertisements
Ad 1

स्कूल वैन में सवार लोगों को घटनास्थल से सीधे फ्लाईओवर के नीचे स्थित IGIMS ले जाया गया है। आईजीआईएमएस में स्कूली बस में सवार चार शिक्षकों का इलाज चल रहा है। स्कूली बस के पीछे चल रहे कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इनमें आईजीआईएमएस के स्टाफ राकेश की चोटों की गहन जांच चल रही है।

Related posts

कारगिल चौक पोस्ट का औचक निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटना सिटी में 5 मई को होगा अनोखा विवाह : 9 दिव्यांग जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

रिश्तों के टूटन पर करारा प्रहार, “रिश्ते हैं अनमोल” की मार्मिक प्रस्तुति

error: