बिहार

सर्वजन कल्याण समिति ने बेसहारों के संग मनाई होली

फुलवारी शरीफ, अजित। सर्वजन कल्याण समिति, अम्बेदकर पथ, पटना-14 के सदस्यों ने शनिवार को समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उर्फ ‘टिंकल’ के नेतृत्व में दानापुर, शनि मंदिर के पास, महिमा मंदिर एवं राजा बाजार खाजपुरा शिव मंदिर के समीप आश्रयहीन, अशिक्षित एवं बेसहारा लाचार लोगों के बीच होली पर्व के अवसर पर पकवान पुड़ी, पुआ, बचका, सब्जी, जल के साथ पैकेट वितरण किया.बच्चों एवं विकलांगों के हाथो में भोजन, जल का पैकेट मिलते ही चेहरे पर जो खुशी का रंग देखने को मिला उसमें होली का असल रंग दिखाई दिया.

सुरेन्द्र कुमार ने कहा वंचित, लाचार लोगों की मदद के लिए समिति हमेशा तत्पर रहता है.अध्यक्ष ने बेसहारों लोगों को स्वच्छता के साथ रहने का मार्गदर्शन किया ताकि बीमारियों से बचे रहें. समिति के अध्यक्ष सहित सचिव शशि कुमार सिन्हा, हाइकोर्ट के वरीय अधिवक्ता निर्मल कुमार, सतीश पासवान, अनिल सिन्हा, संतोष कु० सिन्हा, एन. के. गुप्ता, कुमार विवेक, उमेश चन्द्रा, उमेश प्रसाद एवं संतोष सिंह,सत्येन्द्र ने जरूरतमंदों को गुलाल लगाकर होली की शुभाकामनाएँ दी.

Advertisements
Ad 1

,

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: