ताजा खबरेंबिहार

RRB-NTPC: छात्रों का कल बिहार बंद का एलान

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): रेलवे की NTPC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन और उग्र होता जा रहा है. पिछले दो दिनों में कई जिलों में हंगामे के बाद अब छात्र संगठनों ने शुक्रवार यानी कल 28 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। छात्र संगठन AISA, AISF और NSUI ने भी बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. छात्रों के बिहार बंद के समर्थन में महागठबन्धन भी उतर आया है. आज RJD कार्यालय में प्रेस काॉन्फ्रेंस करते हुए आरजेड़ी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस नेता राजेश राठौर, सीपीआई नेता रामनरेश पांडेय, सीपीआई मार्क्सवादी, माले नेता ने एकसाथ बंद का समर्थन किया।

महागठबंधन की ओर से गुरुवार को संयुक्त रूप से राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बंद को समर्थन देने की घोषणा की गई।  कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि छात्र आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन है. आंदोलन में शामिल छात्रों को आजीवन नौकरी नहीं देने की बात कही गई है, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ नहीं. राजेश राठौर ने कहा कि आज बीजेपी राजनीतिक दलों को बदनाम करने में लगी है. आज लालू, नीतीश, सहित तमाम बड़े नेता इसी छात्र आंदोलन की उपज हैं, फिर आंदोलन गैरकानूनी कैसे है।

Advertisements
Ad 1

नेताओं ने कहा, ” महागठबंधन के दल स्नातक स्तरीय परीक्षा में संशोधित 7 लाख रिजल्ट, ग्रुप डी में केवल एक परीक्षा और आंदोलन कर रहे छात्र युवाओं के दमन पर रोक लगाते हुए उनपर थोपे गए मुकदमों की वापसी की मांग के साथ खड़े हैं, उनके आंदोलन का हर तरह से समर्थन करते हैं तथा 28 जनवरी के बिहार बंद को सफल बनाने की अपील बिहार की जनता से करते हैं. सरकार छात्र युवाओं के इस आक्रोश को समझे तथा धैर्य व संयम का परिचय देते हुए उनकी मांगों को अलिवंब हल करने की दिशा में बढ़े।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: