उत्तरप्रदेश

महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा :  थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की अजीतपुर चौकी क्षेत्र में 23 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि महिला की शादी पिछले नवंबर माह में हुई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में महिला के पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने की जनसुनवाई

श्याम संकीर्तन महोत्सव : आगामी 29 सितंबर से भजनों से गूंजेगा दरबार

त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण कर पितृपक्ष में निभाई नियम-निष्ठा

error: