बिहार

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की नई कार्यकारिणी का गठन, पंकज किशोर सिंह बने अध्यक्ष

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी का 36वां इंस्टॉलेशन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, कार्यक्रम होटल चाणक्य, पटना में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन वी.पी. सिंह, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह, रोटेरियन राजेश बल्लभ, रोटेरियन अनंत अरोड़ा, सचिव रोटेरियन रव्यांशु प्रीत, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन बी.एम. प्रसाद एवं पूर्व सचिव रोटेरियन विष्णु झुनझुनबाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रोटेरियन राजेश बल्लभ ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने रोटरी इंटरनेशनल की वर्ष 2026-27 की थीम “Create Lasting Impact” पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों के महत्व को बताया।

समारोह के दौरान 15 नए सदस्यों को रोटरी परिवार में विधिवत शामिल किया गया। क्लब सचिव रोटेरियन रव्यांशु प्रीत ने आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने क्लब की भावी योजनाओं और सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन वी.पी. सिंह ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने रोटरी की सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता पर जोर देते हुए समाज में स्थायी बदलाव लाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ऋचा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन शशि शेखर रस्तोगी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रोटेरियन राजेश बल्लभ, रोटेरियन अनंत अरोड़ा, रोटेरियन जगन्नाथ कुमार, रोटेरियन अमित कुमार सिंह, रोटेरियन बी.एम. प्रसाद, रोटेरियन विष्णु झुनझुनबाला, रोटेरियन राज कुमार राजन, रोटेरियन डॉ. अद्वैत कृष्ण, रोटेरियन विजय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं अतिथि मौजूद रहे।

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश

error: