बिहार

ऑल इंडिया नर्सिंग एसोसिएशन के बिहार शाखा का अध्यक्ष चुना गया रौशन कुमार

बिहार(न्यूज क्राइम 24): आज ऑल इंडिया नर्सिंग एसोसिएशन के तहत बिहार नर्सिंग एसोसिएशन के शाखा का उद्घाटन हुआ है इसमें ऑल इंडिया नर्सिंग एसोसिएशन के राष्टीय अध्यक्ष अभिषेक दादीच जी मौजूद थे
सर्वसम्मति से रौशन कुमार पुत्र श्री दयाशंकर प्रसाद यादव ,पता हरदासपुर दियारा बख्तियारपुर पटना, बीएससी नर्सिंग 4th ईयर को बिहार नर्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष सर्बसहमति चुना गया है। इसमें नर्सिंग के तमाम छात्र एवं छात्रा मौजूद थी।बिहार नर्सिंग एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि हम छात्रों की आवाज स्वास्थ्य मंत्री , मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारी के कानों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दादीच जी को आभार व्यक्त किया एवं उनको विश्वास दिलाएं कि हम छात्र हित में सदैव खड़ा रहेंगे।बीएससी नर्सिंग के छात्र रविराज ,रजनीश झा, सत्येंद्र कुमार जैनेंद्र कुमार नीतीश कुमार ,शुभम कुमार पल्लवी कुमारी अमीषा कुमारी सोनार्ली कुमारी एवं अन्य सभी छात्रों ने बताया कि हमको विश्वास है रौशन भैया छात्र हित में काम करेंगे

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: