बिहार

सम्पत चक में लूट की वारदात, महिला का सोने का चेन झपटा

फुलवारीशरीफ, अजित। गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित लंका कछुआरा गांव की सोनिया सिंह सोमवार को बाजार में मार्केटिंग करने जा रही थीं.वह संपतचक बाजार की ओर दोपहर में निकली थीं कि इसी दौरान एक लग्जरी दोपहिया वाहन पर सवार दो युवक उनके करीब आए।

युवकों ने अचानक झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने का चेन लूट लिया और तेज रफ्तार में फरार हो गए. सोनिया सिंह ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों युवक आंखों से ओझल हो चुके थे.पीड़िता ने स्थानीय गौरीचक पुलिस को बताया कि उनके गले में करीब ढाई सौ ग्राम का सोने का लॉकेट था.इस लॉकेट की कीमत लगभग 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।

सीसीटीवी में दो युवकों की तस्वीरें और उनकी मोटरसाइकिल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है.पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिशें तेज कर दी हैं.इस मामले में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.फिलहाल इस वारदात के बाद बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं में दहशत का माहौल है।

Related posts

श्री आनंदम् योग केंद्र में सजेगी डांडिया महोत्सव की शाम

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, सजगता से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण का निदेश

बिहार प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने गुरु घर में माथा टेका

error: