बिहार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से कल 24 मार्च को दावते इफ़्तार का आयोजन : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 24 मार्च 2025 को यानी 23 रमजान उल मुबारक को शाम 6:03 बजे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी की जानिब (ओर) से दावते इफ़्तार का एहतेमाम (आयोजन ) किया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी,, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी ,नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ,सहित महागठबंधन के सभी नेताओं , पार्टी के सभी नेताओं के साथ पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और समाज के सभी तबके के लोगों (वर्गो ) को आमंत्रित किया गया है। इन्होंने आगे बताया कि दावते इफ़्तार राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनाब अब्दुल बारी सिद्दीकी साहब के पटना स्थित आवास- 12, स्टैंड रोड , (चिड़ियाखाना के गेट नंबर 2 ) के सामने आयोजित किया गया है।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: