बिहार

चरवाहा विद्यालय से प्रेरित है राजद की मानसिकता, विकास उन्हें समझ नहीं आएगा : अशोक चौधरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के केन्द्रीय बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखा गया था और हमें उम्मीद है कि इस बार भी प्रदेशवासियों की आकांक्षाओ का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का प्रेम, भाव और समर्पण किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।

हमारे नेता ने शराबबंदी, महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय उदारहण पेश कर बापू के सपनों को साकार किया है। माननीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और कामों के आधार पर हमारे नेता को घेर नहीं सकते हैं इसलिए व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी पर उतारू हैं। राजद की मानसिकता चरवाहा विद्यालय से प्रेरित है, उनके पास प्रदेश में हो रहे विकास को देखने का नज़रिया और समझ नहीं है। नीतीश सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी के बजाए अब 12 लाख नौकरी देने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर बेबुनियाद सवाल खड़े करने वालों को अपना कार्यकाल जरूर याद करना चाहिए।

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

error: