पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बांग्लादेश भेजे जाने संबंधी कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला है।
एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन की सफलता और रामलीला मैदान में जुटी भीड़ के बाद भाजपा नेता बौखलाहट और बेचैनी में ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री को इस टिप्पणी के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनके अनुसार, संवैधानिक पद पर बैठे नेता प्रतिपक्ष के संबंध में इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
