बिहार

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को आज एक शर्मसार कर देने वाली घटना की सूचना मिली। जिसमें दरभंगा जिला के बिरौल थानांतर्गत ग्राम-पघाड़ी में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जो एक सभ्य समाज के लिए कलंक और चिंता का विषय है। यह समाज को झकझोर देने वाली नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित घटना है। पार्टी मुख्यालय को यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि नाबालिग पीड़िता की मां के द्वारा बिरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु जो आवेदन दिया गया है, उस आलोक में पुलिस द्वारा अब तक सुसंगत धाराओं में कांड अंकित नहीं किया गया है।

Advertisements
Ad 1

एजाज ने आगे बताया कि इस कांड की पृष्ठभूमि तथा पुलिस के द्वारा अब तक की गई कार्रवाई से संबंधित तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसूरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जिसमें सदस्य के रूप में श्रीमती मधु मंजरी कुषवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य, श्री गोपाल मंडल, राजद नेता, दरभंगा , सदस्य श्री गौरी शंकर मंडल, राजद नेता, दरभंगा , सदस्य, श्री उदय शंकर यादव, जिलाध्यक्ष, दरभंगा राजद ,सदस्य, श्रीमती यास्मीन खातून, जिलाध्यक्ष, दरभंगा जिला इकाई, महिला प्रकोष्ठ राजद,सदसय

  1. श्री गणेश भारती, पूर्व प्रत्याषी, राजद ,सदस्य, श्री जयप्रकाश पासवान, राजद नेता , सदस्य ,श्री गंगा राम गोप, राजद नेता सदस्य बनाए गए हैं। इन्होंने यह भी बताया कि जांच समिति दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को विषय वस्तु की जानकारी प्राप्त करने तथा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए घटना स्थल पर जाएगी और सारे तथ्यों की जानकारी प्राप्त कर राज्य कार्यालय को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

error: