पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने वक्तव्य जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता और स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। आरजेडी प्रवक्ता के अनुसार, लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाकर “चयनित मुख्यमंत्री” सम्राट चौधरी को शपथ दिलाने का काम किया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि जनता के जनादेश का इस प्रकार अनादर करना अत्यंत गंभीर विषय है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि बिहार की जनता इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
