बिहार

राजद नेताओं ने नागपुर में बाबा ताजुद्दीन के मजार पर की चादरपोशी

फुलवारी शरीफ़, अजित : राजद के प्रदेश महासचिव कौसर खान के नेतृत्व में राजद नेताओं ने नागपुर में बाबा ताजुद्दीन के दरबार में चादर पोशी की, साथ ही साथ पीर उजाले शाह के सलाना उर्स में शामिल हुए और वहां भी चादर चढ़ाकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने तेजस्वी प्रसाद के मुख्यमंत्री बनने व बिहार के लोगों की खुशहाली तरक्की अमन सामाजिक भाईचारा बने रहने की दुआ मांगी. कौसर खान ने कहा कि हर साल मैं नागपुर उर्स के मौके पे आता हूं

अल्लाह के वली के दरबार में शांति मिलती है और दिली मुरादे पूरी होती है, उन्होंने पूरे बिहार और मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी, और ये भी दुआ मांगी कि आगामी 2025 के राजद गठबंधन की सरकार बिहार में बने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मुहिम शुरू करने वाले नेता तेजस्वी प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने. राजद नेता ई आफताब आलम ने बताया कि शेख मोहम्मद दिलावर शाह की सदारत में ये उर्स मुकम्मल हुआ.उनके साथ हाफिज हशमत अली, शहीद शेख, असीम सिराज, शेख शकील भाई,शेख कलीम भाई कादरी और सैंकड़ों लोग मौजूद थे.

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक