बिहार

पूर्व विधायक विश्वनाथ निषाद के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट कर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सहनी, उपाध्यक्ष सीताशरण बिन्द ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, पटना महानगर के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दिलीप सहनी, विमल चंद्र विद्रोही ने कटिहार जिला के मनिहारी विधानसभा के पुर्व विधायक विश्वनाथ सिंह निषाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और आज पटना में उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके परिवार के साथ हमदर्दी का इजहार किया। नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राज्य को अपुरणीय क्षति हुई है । साथ ही ये सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे और हमेशा शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे।

Related posts

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

पटना वीमेंस कॉलेज में प्रभावी संचार कौशल पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित

‘सावन मिलन 2026’ में दिखे उत्साह और संस्कृति के रंग, महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

error: