बिहार

राजद नेता पूर्व प्रत्याशी के द्वारा दही चुरा भोज का आयोजन

नालंदा, अन्नु :  बिहार शरीफ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार साव के द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया।

इस मौके पर राजद नेताओं के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता महा भोज में शामिल हुए इस मौके पर बिहार शरीफ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार साव ने बताया कि बिहार शरीफ विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के अलावे विभिन्न संगठनों के सदस्यों के बीच नव वर्ष एवं महा संक्रांति को लेकर चूड़ा दही का भोज का आयोजन किया गया है।

जिसके माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में आरजेडी पार्टी उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं की गई एवं राजद समर्थित उम्मीदवार को आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ समर्थन करने एवं जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी नेता तेजस्वी यादव का जो निर्देश होगा उसका हम लोग तन मन धन से पालन करेंगे।

Related posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

आचार्य किशोर कुणाल के नाम पर होगा पटना जंक्शन के सब-वे का नामकरण

error: