बिहारराजनितिक

सिर्फ जाति और धर्म के आधार पर समाज में द्वेष पैदा करके तुष्टिकरण की राजनीति करती है राजद : अरविन्द सिंह

पटना, न्यूज क्राइम 24। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है की राजद का मतलब है “राक्षसी प्रवृति जलादि संस्कृति और दलालों से भरा दल” जो की सिर्फ जाति और धर्म के आधार पर समाज को बाटने का काम करती है। राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह और राजद के अन्य नेता हमेशा राजद के सुप्रीमों के इशारे पर हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करते रहते है। राक्षसी प्रवृति वाले लोग हमेशा हिंदुओं के देवी देवताओं को गाली देने का हिंदुओं को बांटने का अगड़ा पिछड़ा करने का काम करते रहते हैं।

श्री अरविन्द ने कहा कि राजद के विधायक को अपना मानसिक ज्ञान वर्धन करने की जरूरत है जो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बारे में बोलते हैं उनको ये समझ में नहीं आता है की भाजपा ने ही समाज के हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी खुद अति पिछड़े समाज से और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी भी पिछड़े समाज से है और उनकी बेचैनी सिर्फ इसलिए है क्योंकि उनके नेता को विकास से कुछ लेना-देना नहीं है सिर्फ समाज को बांटने में लगे रहते है।

Advertisements
Ad 1

श्री सिंह ने कहा कि यह लोग भाजपा से डर गए हैं क्योंकि भाजपा को समाज के हर वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है। तो इस वजह से इनको डर हो गया है और ये अगड़ा पिछड़ा को लड़ाने का काम कर रहे हैं हिंदुओं और हिंदुओं के देवी देवताओं को गाली देने का काम कर रहे हैं।

सनातन को बाटने का काम कर रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से ये सभी आसुरी प्रवृति के लोग घबरा गए है। और काफी डरे हुए है और खुद को फ्लॉप होता देख बेचैनी में है। जनता उन्हें बार बार नकार रही है जिसके चलते इनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

Related posts

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पटना सिविल कोर्ट में परिचर्चा, प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

error: