बिहार

दूध और दुग्ध उत्पादों के दामों में कमी

फुलवारीशरीफ, अजित। दूध और दुग्ध उत्पादों के दामों में कमी की गई है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लि० (कम्फेड) की इकाई पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

संघ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 3 सितम्बर 2025 को आयोजित जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में कुछ दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी दरों में कमी का निर्णय लिया गया था. यह संशोधित दर 22 सितम्बर 2025 से लागू हो गई है. इसके आलोक में सुधा ने अपने कई उत्पादों की कीमतों में संशोधन कर उपभोक्ताओं को राहत दी है।

नये दरों के अनुसार टेबल बटर, पनीर, टोंड मिल्क, एलेस्टर मिल्क, घी और जूस सहित कई उत्पादों की कीमतों में 1 रुपये से 10 रुपये तक की कमी की गई है. संघ ने कहा कि बाजार में फिलहाल पुराने पैकेजिंग वाले उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जिन पर पुराना एमआरपी अंकित है, लेकिन उपभोक्ताओं से नये दर पर ही मूल्य लिया जाएगा।

सुधा ने कहा कि दूध के उत्पादन में भी कमी आई है, इसके बावजूद उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उत्पादों के दाम घटाए गए हैं. सुधा एचडी (Patna Dairy Project) ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खरीदारी करते समय नये दरों की जानकारी प्राप्त करें और उसी के अनुसार भुगतान करें। संघ ने भरोसा दिलाया है कि सुधा अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

सुधा उत्पादों के नये दाम इस प्रकार हैं –

टेबल बटर 50 ग्राम – 31 रुपये (पहले 32 रुपये)

टेबल बटर 100 ग्राम – 55 रुपये (पहले 56 रुपये)

टेबल बटर 500 ग्राम – 270 रुपये (पहले 275 रुपये)

पनीर 100 ग्राम – 46 रुपये (पहले 47 रुपये)

पनीर 200 ग्राम – 85 रुपये (पहले 90 रुपये)

पनीर 500 ग्राम – 205 रुपये (पहले 210 रुपये)

टेट्रा पैक टोन्ड मिल्क 1000 एमएल – 73 रुपये (पहले 74 रुपये)

Advertisements
Ad 1

टेट्रा पैक डीटीएम मिल्क 1000 एमएल – 68 रुपये (पहले 70 रुपये)

एप्पल जूस 200 एमएल – 24 रुपये (पहले 25 रुपये)

एलेस्टर टोन्ड मिल्क 200 एमएल – 14 रुपये (पहले 15 रुपये)

एलेस्टर टोन्ड मिल्क 500 एमएल – 32 रुपये (पहले 33 रुपये)

एलेस्टर टोन्ड मिल्क 1000 एमएल – 63 रुपये (पहले 64 रुपये)

एलेस्टर स्टैंडर्ड मिल्क 500 एमएल – 34 रुपये (पहले 35 रुपये)

स्पेशल पाउच घी 200 एमएल – 143 रुपये (पहले 145 रुपये)

स्पेशल पाउच घी 500 एमएल – 315 रुपये (पहले 320 रुपये)

स्पेशल टेट्रा पैक घी 500 एमएल – 325 रुपये (पहले 330 रुपये)

स्पेशल टेट्रा पैक घी 1000 एमएल – 630 रुपये (पहले 640 रुपये)

स्पेशल टीन पैक घी 1 किलो – 640 रुपये (पहले 650 रुपये)

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: