बिहार

रविशंकर प्रसाद ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन और एसएसपी पटना कार्तिकेय शर्मा से बातचीत की

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन और एसएसपी पटना कार्तिकेय शर्मा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पटना में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।

श्री प्रसाद ने अधिकारियों से आग्रह किया कि अपराध के रोकथाम के लिए कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पटना में भय का माहौल न रहे। उन्होंने कहा कि संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई कर कांड का पर्दाफाश किया जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।

इसके अलावा, श्री प्रसाद ने पटना में पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने अपराध नियंत्रण में प्रभावी काम किया है और इस छवि को बनाए रखना आवश्यक है।

श्री प्रसाद ने पुलिस पदाधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि अगर कुछ तत्व षड्यंत्र के तहत अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अगर निचले स्तर पर किसी पुलिस पदाधिकारी से कोई चूक हुई है, तो उसकी समीक्षा कर कार्रवाई की जाए।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: