बिहार

रविशंकर प्रसाद संपर्क से समर्थन अभियान के तहत लोगों से मिले

पटना(न्यूज क्राइम 24): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अपने संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में “संपर्क से समर्थन अभियान”अंतर्गत समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित श्री विमल जैन, चिकित्सा (कैंसर) के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु पद्मश्री से सम्मानित डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पद्मश्री से सम्मानित डॉ शांति रॉय, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक पद्मश्री गोपाल प्रसाद सिन्हा से मुलाकात कर उनको सम्मानित की और मोदी सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और पिछले 9 वर्ष में हुए विभिन्न कार्यों और देश में हुए सार्थक बदलाव पर चर्चा किया।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद ने कहा की आज अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न पद्मश्री से सम्मानित लोगों से मिलकर मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों बताई और उन्हें सम्मानित की। भारतीय जनता पार्टी काम करने पर विश्वास करती है और लोगों के बीच में जाकर पार्टी और सरकार की नीतियों की जानकारी देती है। 30 मई से 30 जून तक चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संसदीय क्षेत्र में हो रहा है। ज्ञात हो की पटना साहिब सांसद लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे है और मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे है।

Related posts

इबोला जैसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, एम्स पटना में हुआ हाई-लेवल मॉक ड्रिल

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

नई दिल्ली में कल जल अनुसंधान और विकास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

error: