बिहार

रामकृष्णानगर थाना पुलिस को दो बड़ी कामयाबी, दहेज हत्या और हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एक मामला दहेज हत्या से जुड़ा है जबकि दूसरा हत्या के प्रयास से संबंधित है।

पहला मामला रामकृष्णानगर थाना कांड सं0-458/25, दिनांक 03.06.2025 का है. इसमें बी०एन०एस० की धारा 80(2)/3(5) के तहत दर्ज दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने विजय कुमार को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त विजय कुमार, वासुदेव चौधरी का पुत्र है और सहरसा जिले के गांधीपथ, अशोक टॉकिज के पास का रहने वाला है।

दूसरा मामला रामकृष्णानगर थाना कांड सं0-207/25, दिनांक 14.03.2025 का है. इसमें धारा 126(2)/115(2)/109/333/3(5) बी०एन०एस० के तहत हत्या के प्रयास के मामले में अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. अर्जुन कुमार, प्रकाश सहनी का पुत्र है और पटना जिले के जगनपुरा डबल ट्रांसफार्मर गली का निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: