बिहार

बिहार में कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बन कर रह गया : राकेश कपूर

पटना: महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राकेश कपूर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस राजद की पिछलग्गू बन कर रह गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस को बहुत नुकसान पहुँचाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान, इन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। पिछले चुनाव में दोनों सीटों पर जदयू को विजय प्राप्त हुआ था। लेकिन टकराव का वजह कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर है.

कुशेश्वरस्थान में जदयू के शशिभूषण हजारी को 53980 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अशोक राम को 46758 वोट मिले थे। जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं था। ऐसे में कांग्रेस का फिर से इस सीट पर दावा उचित ही है। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ऐलान कर दिया है कि उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस नहीं राजद अपना प्रत्याशी उतारेगा। मतलब साफ़ है कि कांग्रेस को किनारा किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता राकेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस को अपने को मजबूत करना है, अपने दम पर खड़ा होना है, तो यह उचित अवसर है – वह अपना उम्मीदवार उतारे! अब उसके पास कन्हैया जैसा भीड़ जुटाऊ नेता भी है। राजद की अब तक की राजनीति को देखते हुए यह तो माना ही जायेगा कि वह कांग्रेस को कभी आगे बढ़ने देना नहीं चाहेगी।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: