पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार STF और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल राय कुमार उर्फ राय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 5 अगस्त 2025 को आसूचना संकलन के आधार पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई।
गिरफ्तारी गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में घटित डकैती की घटना में वांछित अभियुक्त के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राय कुमार उर्फ राय यादव का एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध 10 से अधिक गंभीर आपराधिक कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
इस संयुक्त कार्रवाई के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी पटना पुलिस और STF की सतर्कता और सूचनातंत्र की मजबूती का प्रमाण है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुटी है।
