बिहार

राहुल गांधी को मेडिकल जांच की जरूरत, महागतबंध पर जमकर बरसे राजीव प्रताप रूढ़ी

अररिया(रंजीत ठाकुर): भाजपा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने आज अररिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी को मेडिकल जांच की जरूरत है।उन्होंने कहा की संसद लोक तंत्र की मर्यादा का केंद्र बिंदु है लेकिन जिस तरह से उनके द्वारा फ्लाइंग किस दिया गया उसके बाद मुझे लगता है की उन्हे मेडिकल जांच की जरूरत है । श्री रूढ़ी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की महागठबंधन सरकार को एक साल पूरे हो चुके है और राजनैतिक हत्या जिस तरह से हुई है वह चिंताजनक है ।उन्होंने कहा की बिहार से चार करोड़ लोग बाहर चले गए है। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए ।

Advertisements
Ad 1

वहीं उन्होंने कहा की बिहार की जनता बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और आगामी लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आएंगे वो चौकाने वाले होंगे साथ ही 2025 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने वाली है ।

Related posts

कारगिल चौक पोस्ट का औचक निरीक्षण, यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा

पटना सिटी में 5 मई को होगा अनोखा विवाह : 9 दिव्यांग जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

रिश्तों के टूटन पर करारा प्रहार, “रिश्ते हैं अनमोल” की मार्मिक प्रस्तुति

error: