बिहार

गर्दनीबाग के पुष्पांजलि अपार्टमेंट में जागरूकता और मनोरंजन का संगम, सुधा उत्पादों की गुणवत्ता पर दी गई अहम जानकारी

फुलवारीशरीफ, अजित। रविवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा अपार्टमेंट ड्राइव के तहत गर्दनीबाग स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अपार्टमेंट के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे सफल बनाया। इस दौरान पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी श्री संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और पोषण संबंधी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित, शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है, जिसके लिए उत्पादन से लेकर वितरण तक हर स्तर पर सख्त मानकों का पालन किया जाता है।

कार्यक्रम में केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया गया था. बच्चों के लिए पासिंग गेम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ खेल का आनंद उठाया. वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल उत्पादों की सही जानकारी मिलती है, बल्कि आपसी जुड़ाव और सामाजिक सहभागिता भी मजबूत होती है। इस मौके पर पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी श्री संजय कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: