बिहार

जेईई मेंस 2025 में चमके रहमानी 30 के होनहार, 99 परसेंट से ऊपर स्कोर कर रचा कीर्तिमान

20250430 212826

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) रहमानी 30 के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपने संस्थान का नाम रोशन किया है.इन छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर कर भारत के 99 फीसदी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है.गणित विषय में 12 छात्रों ने 99+ परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
छात्रों की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और रहमानी 30 की समर्पित शिक्षण प्रणाली का प्रतिफल है.रमज़ान के पवित्र महीने में भी ये छात्र रहमानी 30 केंद्र में रहकर अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे.वर्तमान में ये छात्र जेईई मेंस सेशन 2, नीट और कॉमर्स परीक्षाओं की भी पूरी लगन और गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं.

रहमानी 30 के संरक्षक सह अमीर ए शरीयत, ईमारत ए शरिया ( बिहार झारखण्ड उड़ीसा )मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, उनके परिवारजनों और शिक्षकों को दिल से बधाई दी.

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित