बिहार

एकतापुरम मे याद किए पुलवामा शहीद संजय सिन्हा

फुलवारी शरीफ, अजित: संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर 14 अवस्थित एकतापुरम के शहीद संजय कुमार सिन्हा प्रशासनिक कक्ष मे श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया. निर्माणाधीन अपार्टमेंट छ्त्रपति शिवाजी ग्रीन्स निवासीगण द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे स्थानीय सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकताओं समेत कई प्रबुद्ध नागरिको, महिलाओ एवं छात्र-छात्राओ ने उपस्थित होकर पुलवामा आतंकवादी हमले मे शहीद सैनिक मसौढ़ी (पटना) निवासी संजय कुमार सिन्हा के तस्वीर के समक्ष दो मिनट मौन रखकर श्रद्धापूर्वक नमन किया.

Advertisements
Ad 1

उपस्थित तमाम लोगो ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जान न्योछावर करने वाले वाले वीर अमर शहीद संजय कुमार सिन्हा को हम देशवासी कभी भूल नही सकते.
इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक सह राज्य महादलित आयोग बिहार के पूर्व सदस्य अरुण मांझी, डा0 आर के रवि, मुकेश कुमार सिंह, मुकुल कुमार, हरी बाबू, मनीष कुमार, प्रेमचंद सिंह, गुप्ता, अभिषेक कुमार सिंह, सतीश कुमार मुन्ना, गौतम ग्यानेन्द्र, अभय वर्मा, विकास कुमार, विजय कुमार सिन्हा, अवंतिका, कृत्तिका, रिषिका, महेश्वर महतो थे.

Related posts

पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

पटना में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

महावीर मंदिर नीट परीक्षार्थियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पिलाएगा 1000 किलो चने का सतू का ठंडा शर्बत

error: