बिहार

29 जून को बापू सभागार में होगा जनसभा

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने एक वक्तव्य जारी कर सूचित किया है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पटना साहिब लोकसभा में आयोजित होने वाली 6 जून 2023 की रैली की तिथि को बढ़ाकर अब 29 जून 2023 को बापू सभागार में किया गया है।

वरिष्ठ लोगों से चर्चा करने के बाद ये विचार बना की पटना महानगर जो पटना साहिब संसदीय क्षेत्र का मुख्य केंद्र भी है वहां पर एक बड़ा आयोजन नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल के उपलब्धियों को समापन कार्यक्रम के रूप में किया जाए। नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के पूरे होने के आयोजन के कार्यकम 1 जून से 30 जून तक होने वाले है। इसी संदर्भ में समापन कार्यक्रम अब 29 जून को बापू सभागार में होगा।

आगमी 29 जून 2023* को बापू सभागार में आयोजित होने वाले जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी, स्थानीय लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव, दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया, बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: