बिहार

जमीनी विवाद को ले फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन

IMG 20220723 WA0006

अररिया(रंजीत ठाकुर): शनिवार 23 जुलाई को फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद से संबंधित पूर्व की भांति जनता दरबार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष नगीना कुमार की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज, दिलीप कर्ण के द्वारा उपस्थित दर्जनों फरियादियों के जमीन से जुड़े दस्तावेज की जांच करते हुए आपसी सुलह समझौता के तहत चार मामले का निष्पादन किया, तो वहीं आठ मामले में फरियादियों को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए कहा गया। जनता दरबार में अधिक मामले सीमांकन को लेकर देखा गया तो वहीं कई मामले फर्जीवाड़े का भी सामने आया है।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित