बिहार

गायघाट में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान गायघाट में मंदिर परिवार द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर दिन में मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत हरे-भरे सैकड़ों पौधे लगाए गए। वहीं शाम 7 बजे भगवान की महाआरती संपन्न हुई। इसके उपरांत खीर का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित भक्तगणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं देश की प्रगति के लिए कामना की। इस मौके पर विजय कुमार, राजेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार ठाकुर, गोपाल कुमार गोल्डन, छोटू गिरी, मोहन प्रसाद, लड्डू अंडे, पंकज गुप्ता, अजित सिंह, मुकेश कुमार मंटू, शशि कुमार, रश्मि भारती, मिथलेश शर्मा, शशि शर्मा, निकी कुमारी, अशोक मेहता, उमेश सम्राट, विप्रो दास, रणजीत राणा, मीणा शर्मा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: