बिहार

जदयू से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी जन सुराज पार्टी में शामिल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जन सुराज पार्टी से नेताओं का जुड़ाव लगातार जारी है। बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उन्हें और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा पीला गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जदयू के जिला एवं प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ जन सुराज में शामिल हुए।

मीना द्विवेदी पूर्वी चंपारण के बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। 1995 में उनके देवर देवेंद्र नाथ दुबे समता पार्टी से विधायक बने थे। 1998 के उपचुनाव में उनके पति भूपेंद्र नाथ दुबे विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2005 (फरवरी और नवंबर) व 2010 के विधानसभा चुनावों में स्वयं मीना द्विवेदी ने जदयू प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी।
जन सुराज पार्टी से उनके जुड़ाव को जिले की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: