बिहार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पटना, तीन दिवसीय यात्रा, जानिए पूरा कार्यक्रम

(1). 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
(2). 22 अक्टूबर को पटना महावीर मंदिर और पटना सिटी गुरूद्वारा जायेंगे
(3). 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार की राजधानी पटना में तीन दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार पटना पहुंच गये हैं. जहां पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया है. राष्ट्रपति के पटना पहुंचने पर उन्हें स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद और कई मंत्री भी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. इसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गये थे.

Advertisements
Ad 1

महामहिम का तीन दिवसीय कार्य्रकम इस प्रकार-

राष्ट्रपति बुधवार की शाम राजभवन में आयोजित पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई-टी में भी शामिल होंगे. इसके बाद वो 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन की शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद वो विधानसभा परिसर में बोधि वृक्ष लगाएंगे और शताब्दी वर्ष स्तम्भ का भी शिलान्यास करेंगे. गुरुवार शाम वो बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में शामिल होंगे. अगले दिन 22 अक्टूबर को वे पटना महावीर मंदिर और पटना सिटी गुरूद्वारा जायेंगे. इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: