बिहार

पटना सिटी में महाशिवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ पूरी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा समिति द्वारा 26 फरवरी 2025 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में भगवान शिव से संबंधित भव्य धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी।

शोभायात्रा का मार्ग-

यह शोभायात्रा सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मालसलामी, मारूफगंज, पूर्व दरवाजा, हाजीगंज, चामडोडिया, चौक, मच्छरहट्टा, पश्चिम दरवाजा, भद्र घाट होते हुए गाय घाट स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में संपन्न होगी।

विशेष झांकियां और आयोजन-

शोभायात्रा में विभिन्न मोहल्लों से भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, श्री काली और श्री कार्तिकेय पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा, आर्केस्ट्रा, भजन यात्रा, कीर्तन मंडली और बैंड बाजा शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।

Advertisements
Ad 1

शुभारंभ और विशिष्ट अतिथि-

इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव द्वारा पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर सीता साहू, उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

समिति के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य-

समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साह, महामंत्री जय कृष्ण प्रसाद, शाह कमल कृष्ण ने बताया कि शोभायात्रा की सफलता के लिए समिति के संयोजक राजेश साह, दिलीप चौधरी, सुरेश सिंह पटेल, मनोज वर्मा, राजू चंद्रवंशी, टिंकू राऊत, विनय केसरी, लालू शर्मा, उदय कृष्ण यादव, मुकेश अग्रहरि, धीरेंद्र सिंह, जगनारायण केसरी आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: