बिहार

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड पाने वाले नन्हे छात्र को प्रेमालोक मिशन स्कूल ने किया सम्मानित

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले नन्हें खिलाड़ी छात्र नमन राज को प्रेमलोक मिशन स्कूल गया मेन रोड बैरिया पटना के प्रधानाध्यापिका के द्वारा विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया. बताया गया की इस चैंपियन शिप का आयोजन 7 मई 2023 रविवार को डॉन बॉस्को हाई स्कूल दीघा पटना में किया गया था.प्रतियोगिता का संचालन स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अंतर्गत आयोजित की गई जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और नमन राज को स्वर्ण पदक प्राप्त हुई.

विद्यालय निदेशक गुरु प्रेम एवं प्राचार्य ने नमन राज को उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद शुभकामनाएं प्रदान की .गुरुदेव ने बताया की नमन राज इससे पहले भी रिपब्लिक ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है. नमन राज को शुभकामनाएं देते हुए कहा जो खेलेगा वही आगे बढ़ेगा.

Related posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र