बिहार

डाक विभाग ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में निकाली रैली

फुलवारी शरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ के डाक विभाग के द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रभात फेरी रैली मुख्य शहर से होकर फुलवारी शरीफ हाई स्कूल पहुंचा. यहां स्कूल के छात्र-छात्राओं को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के आयोजन और उसका उद्देश्य के बारे में बताया गया. इस मौके पर नुक्कड़ नाट्य मंडली ने कलाकारी और नृत्य गीत संगीत के जरिए भी छात्र-छात्राओं को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना और वीर सेनानियों एवं सेवा के जवानों के बलिदान की वीर गाथा सुनाएं.

Advertisements
Ad 1

डाक विभाग के अधिकारी ने बताया मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया. अपनी मिट्टी को नमन करना, पंच प्रण लेना, शपथ लेना और राष्ट्रीय गान के साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं के सम्मान में श्रद्धांजलि दी गई. स्कूलों में मिट्टी के कलश में अमृत सरोवर, तालाब की मिट्टी लेकर प्रभात फेरियां व कलश यात्रा निकाली गई.

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: