बिहार

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फुलवारीशरीफ, अजीत। तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हिंदुनी, फुलवारी शरिफ की ओर से 12 अगस्त को गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था।

रैली में कॉलेज के दोनों सत्रों के प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रशिक्षु गांव की विभिन्न गलियों से गुजरे और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” तथा “नशे को ना कहें” जैसे नारे लगाए।

रैली के समापन पर जागरूकता सभा आयोजित की गई. इस दौरान शिक्षक प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया. प्रशिक्षुओं ने बताया कि नशे का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. इसके साथ ही नशा परिवार में कलह और सामाजिक विघटन का भी कारण बनता है।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर अभियान का समर्थन करते नजर आए. गोनपुरा के मुखिया सुधीर कुमार ने भी रैली में भाग लिया और कॉलेज के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज के निदेशक इकबाल अहसान ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है. इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज भी प्रभावित होता है. उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रशिक्षुओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. भविष्य में भी नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियान जारी रखे जाएंगे। प्राचार्या डॉ. सविता सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से समाज कल्याण के लिए आगे भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: