पंजाब

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस को लेकर : एसपी भूपेंद्र सिंह

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा :  15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर एसपी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस को लेकर पानीपत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एसपी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को सभी थाना प्रभारियों, डीएसपी और चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में एसपी ने अधिकारियों को 15 अगस्त के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस को खास निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है और इसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Related posts

सरकारी जमीन पर साम्राज्य ध्वस्त, 1.5 करोड़ की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया बड़ी कार्रवाई

झारखंड आंदोलन पर राहुल गांधी चुप क्यों : अर्चना गुप्ता

error: