बिहार

पुलिस ने दो ट्रैक्टर अवैध कोयला किया जब्त , कोयला चोरों में हड़कंप

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): झरिया बलियापुर थाना क्षेत्र के गोलमारा के चारकुनिया तालाब के समीप बरगद पेड़ के दाहिने वाले जंगल से बीती रात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी के नेतृत्व में बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने छापा मार कर लगभर दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया ।पुलिस को देख कोयला तस्कर दीपक और प्रताप भाग खड़े हुए । वरीय पुलिस अधिकारी इन कोयला तस्करों की जन्म कुंडली खंगालने में जुट गए है।बताया जाता है कि जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को सूचना मिली की गोलमरा चारकुनिया तालाब बरगद पेड़ के समीप वाला जंगल मे ये दोनों कोयला तस्कर गुप्त रूप से अपना कारोबार आगे बढ़ा रहे है ।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था मनोज स्वर्गीयारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी हुई छापेमारी में पुलिस को दो ट्रैक्टर अवैध कोयला जब्त किया गया । इस छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है ।अपर पुलिस अधीक्षक निपनिया ताड गाछ की ओर भी पहुंचे पर वहा से पुलिस को देख तस्कर पहले ही भाग खड़े हुए ।इधर जैसा कि चर्चा है कि पुलिस के छापेमारी के बाद भी गोलमारा चारकुनिया जंगल से देर रात एक ट्रक अवैध कोयला लोड करने में कोयला तस्कर सफल रहे ।

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

error: