बिहार

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर सहित सभी गांवों में होली पर्व एवं नेपाल में होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर अंचल निरीक्षक रानीगंज सतीश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Advertisements
Ad 1

फ्लैग मार्च में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,अपर थानाध्यक्ष गुलाश कुमार, एस आई रमेश कुमार सिंह, के अलावे दर्जनों पुलिस बल एवं एस एस बी के जवान शामिल थे। यह फ्लैग मार्च फुलकाहा थाना से निकलकर अटल चौक होते हुए मानिकपुर बॉर्डर होते हुवे पथराहा, भवानीपुर, अचरा, तोपनवाबगंज, लक्ष्मीपुर से भंगही गांव से निकल कर भोड़हर होकर सीमा सड़क से वापस थाना पहुंचा। अंचल निरीक्षक सतीष कुमार ने लोगों से अपील किया शांतिपूर्ण , भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मानवें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे को आपत्ती हो। उन्होंने कहा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। शराबी और शराब तस्कर पर पुलिस की पैनी नजर है। इस प्रकार के कोई भी कार्य कहीं हो रहा है तो इसकी सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को तुरंत दें। पुलिस आपके लिए तत्पर है।

Related posts

लाइन डे पर पुलिस अधीक्षक ने सुनी जवानों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

error: