बिहार

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

घोषणा के अनुसार कुशवाहा आगामी 05 मार्च को अपनी उम्मीदवारी का नामांकन बिहार विधानसभा में दाखिल करेंगे। नामांकन के दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक नेतृत्व राज्यसभा में बिहार की आवाज को मजबूती प्रदान

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: