अररिया(रंजीत ठाकुर): रविवार को अररिया एस पी अशोक कुमार सिंह के द्वारा फुलकाहा थाना का किया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सिरिस्ता, रनिंग रजिस्टर, डायरी तथा अन्य मामलों का गंभीरता पूर्वक जाँच किया । जाँच के बाद फुलकाहा थाना में कार्यरत चौकीदार तथा दफ़ादारो के समस्याओं को भी गंभीरता पूर्वक सुना। एसपी से थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों तथा दफ़ादारो के लिए आई कार्ड का मांग किया। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुवे उन्होंने आई कार्ड कराने का आदेश दिये।
वही उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुवे कहा कि फुलकाहा थाना में आवश्यता अनुसार चौकीदारो की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब पर नियंत्रण के लिए उपस्थित चौकीदारो को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सजग रहे तथा शराब तस्करों की जानकारी अपने थाना अध्यक्ष को दे ताकि शराब पर पूर्णतः नियंत्रण पाया जा सके ।वही उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार तथा दफादार गाँव में होने वाले भू विवाद की पूर्व जानकारी थाना अध्यक्ष को देकर आपसी विवाद को रोक सकते है। उन्होंने प्रशन्नता व्यक्त करते हुवे कहा कि नए थाना के लिए भूमि प्राप्त हो चुका है, अंचल पदाधिकारी नरपतगंज के द्वारा लगान रसीद उपलब्ध नहीं कराया गया है,जिस कारण भवन निर्माण करवाने में विलंब हो रहा है। लगान रसीद प्राप्त होते ही भवन निर्माण को लेकर निर्माण विभाग को लिखा जाएगा प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मॉडल थाना भवन हर तरह का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की भी संख्या बढ़ाई जाएगी । मौके पर फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार, एएसआई जगरनाथ राम, एसआई श्रीराम शर्मा, एसआई रविंद्र भारती, आदि दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
