बिहार

जनता के दरबार में उमड़ी भीड़ जिलाधिकारी ने सुनीं 20 समस्याएं त्वरित निष्पादन के निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार : शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत ‘जनता के दरबार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जनसुनवाई के दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले,विद्यालय में प्रभार दिलाने, बैंकों से ऋण माफी, नली-गली निर्माण, पंप ऑपरेटरों के लंबित मानदेय का भुगतान सहित कई अन्य मामले प्राप्त हुए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर अविलंब विचार किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग नियमानुसार इन आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।इस दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक सेवा के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निष्पादन की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

error: