क्राइमबिहार

पुलिस द्वारा हत्या और लूट के केस में दो लोगों को किया गिरफ्तार!

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना पुलिस द्वारा हत्या और लूट के केस में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताते चले कि 3/4/21 को बड़ी पटन देवी स्थित पंचवटी कॉलोनी में मुकेश कुमार चौधरी पिता मुन्ना चौधरी निवासी कंकड़बाग टेंपो स्टैंड थाना कंकड़बाग जिला पटना की हत्या चाकू गोदकर 5 व्यक्तियों के द्वारा कर दी गई थी।जिसमें कल्लू चौधरी, सनी चौधरी, आकाश चौधरी, विकास चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि कांड में फरार अभियुक्त रवि चौधरी पिता स्व सीताराम मल्लाह निवासी बड़ी पटन देवी गाढा थाना आलमगंज जिला पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ 25/06/18 को गायघाट पुल के पास एक दंपती से जेवरात लूट लेने के आरोप में केस अंकित किया गया था। जिसमें जेवरात को बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उस घटना में फिरार अभियुक्त सलमा पति इंदु पटेल साकिन अंबेडकर कॉलोनी थाना सुल्तानगंज जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। जिसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: