बिहार

गोलू की हत्या में पुलिस ने दो हत्यारा को किया गिरफ्तार

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): मालसलामी थाना क्षेत्र के पटनाघाट रेलवे लाइन के पास के पास चाकू से गोद कर की गई युवक गोलू की हत्या मामले में पुलिस ने दो हत्यारा को गिरफ्तार किया है।साथ ही हत्या मे इस्तेमाल की गई घारदार चाकू को भी बरामद कर लिया है । पुलिस ने हत्यारे की पहचान मालसलामी का रहने वाला सुजल और प्रियम कुमार के रूप में किया है। पुलिस के कड़ी पूछ ताछ में गिरफ्तार अपराधीयो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या का कारण किसी बात को लेकर हुई विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार सभी अपराधियो को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि बीते शनिबार के दिन दोपहर के समय थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर दो अपराधियो ने किसी बात पर विवाद के दौरान चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल युवक को इलाज में लिए NMCH में ले गए। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Related posts

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

error: